AmkA.Info Online – जानकारी, सलाह केन्द्रों, सेवाओं के लिए गाइड

सुझाव

Print

इस पृष्ठ पर आप विभिन्न भाषाओं में और सुझाव देख सकते हैं। यह लिंक आपको निम्नलिखित विषयों के ब्रोशर, विडियो, फैक्ट शीट या पोर्टल पर ले जाएंगे:

जर्मनी पहुंचने पर आपको जो कुछ पता होना चाहिए

यदि आप हाल ही में जर्मनी आए हैं, तो निम्न भाषाओं में बीएएमएफ (फेडरल ऑफिस फॉर माइग्रेशन एंड रिफ्यूजी) का ब्रोशर आपको बताएगा कि शुरू में आपको क्या पता होना चाहिए: अरबी, जर्मन, अंग्रेजी, फारसी, फ्रेंच, यूनानी, इतालवी, रोमानियाई, पोलिश, पुर्तगाली, रूसी, स्पेनिश और तुर्की:
www.bamf.de/willkommen-in-deutschland

मेक इट इन जर्मनी पोर्टल जर्मन, फ्रेंच और स्पेनिश में निम्न के बारे में जानकारी देती है:

  • जर्मनी में काम करना
  • पढ़ाई और प्रशिक्षण
  • रेजिस्ट्रेशन और निवास
  • जर्मनी में जीवन

इस जानकारी का संक्षिप्त विवरण विशिष्ट देशों के लिए कई अन्य भाषाओं में उपलब्ध है।
www.make-it-in-germany.com

बीएएमएफ द्वारा तैयार लेख और वीडियो अरबी, जर्मन, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और तुर्की में आपको सामान्य कानून (जर्मन संविधान) से परिचित कराते हैं:
www.bamf.de/unser-grundgesetz

निवास के बारे में आपको जो कुछ पता होना चाहिए

आप हैंडबुक जर्मनी में आवास खोजने के तरीकों के बारे में अरबी, जर्मन, अंग्रेजी, फारसी, फ्रेंच, पश्तो और रूसी में सुझाव पा सकते हैं।
www.handbookgermany.de

क्या आप किराए पर फ्लैट लेना चाहते हैं? Verbraucherzentrale (उपभोक्ता सलाह केंद्र) ने इसके करने के तरीके के बारे में सुझावों के साथ एक चेकलिस्ट तैयार की है। यह अरबी, जर्मन, अंग्रेज़ी, फारसी और रूसी में है:
www.verbraucherzentrale.de/mehrsprachige-infos-fuer-fluechtlinge

जर्मनी में अपशिष्ट को अलग करना बहुत जरूरी है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपशिष्ट को अलग-अलग करें। FES Frankfurter Entsorgungs- und Service GmbH समझाता है कि आप इसे कैसे ठीक से कर सकते हैं और यह अरबी, बल्गेरियाई, जर्मन, अंग्रेजी, फ्रेंच, पोलिश, रोमानियाई, सर्बियाई, स्पेनिश और तुर्की में उपलब्ध है:
www.fes-frankfurt.de/was_kommt_wo_hinein

बड़े आकार का और भारी अपशिष्ट भी एक समस्या है। बड़े आकार का और भारी अपसिष्ट का अर्थ है बड़ी वस्तुएं जिन्हें आप फेंकना चाहते हैं, जैसे कि पुराना फर्नीचर। एपईएस अरबी, बल्गेरियाई, जर्मन, अंग्रेजी, फ्रेंच, पोलिश, रोमानियाई, सर्बियाई, स्पेनिश और तुर्की में आपको यह जानकारी देता है:
www.fes-frankfurt.de/spermuellwertstoffhoefe.pdf

आप बड़े और भारी अपशिष्ट के लिए ऑनलाइन रेजिस्टर कर सकते हैं:
www.fes-frankfurt.de/sperrmuell

जर्मनी में रहनेके बारे में आपको जो कुछ पता होना चाहिए

हैंडबुक जर्मनी में माता-पिता के लिए भत्ता, ड्राइविंग लाइसेंस, विश्वविद्यालय प्रणाली, जर्मनी में राजनीतिक दलों, चुनाव प्रणाली, कर प्रणाली और अन्य बहुत सी चीजों के बारे में जानकारी वाले वीडियो हैं। यह अरबी, जर्मन, अंग्रेज़ी, फारसी, प्रेंच, पश्तों और रूसी में है

Verbraucherzentrale (उपभोक्ता सलाह केंद्र) चेकलिस्ट देता है जो कई चीजों को आसान बना देता है। जैसे कि: बैंक खाता खोलना, ऊर्जा की बचत करना या मोबाइल फोन के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना। यह अरबी, जर्मन, अंग्रेज़ी, फारसी और रूसी में है।
www.verbraucherzentrale.de/mehrsprachige-infos-fuer-fluechtlinge

बस हमसे पूछें! सलाह केन्द्र AmkA.Info

यदि आपको कुछ और पूछना है: AmkA.Info आपकी मदद कर सकता है।

फोन: 069 – 21 24 15 15

या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de

हम जर्मन और अंग्रेजी  बोलते हैं।

विषय के चयन पर वापस जाएं।