AmkA.Info Online – जानकारी, सलाह केन्द्रों, सेवाओं के लिए गाइड

संकटकाल और संघर्ष

Print

यदि आप किसी संकट का सामना कर रही हैं या ज़रूरतमंद हैं, तो आप अकेली नहीं हैं।

यहाँ पर आपको निम्नलिखित के बारे में जानकारी मिलेगी:

क्या आप महिला सलाह केन्द्र खोज रही हैं?

FIM Frauenrecht ist Menschenrecht e. V. प्रवासी महिलाओं और उनके परिवारों के लिए एक अंतरसांस्कृतिक परामर्श केन्द्र है। मुश्किल जीवन स्थितियों में, महिलाओं को सलाह और समर्थन मिल सकता है - उदाहरण के लिए हिंसा, असुरक्षित निवास स्थिति, मानव तस्करी, यदि वे शरणार्थी हैं या वेश्यावृत्ति में हैं।
आप 15 से अधिक भाषाओं में निःशुल्क गोपनीय सलाहमिल सकती है।
www.fim-frauenrecht.de

महिलाओं के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन उन लड़कियों और महिलाओं को काउसिल करती है जो यौन, शारीरिक या ऑनलाइन हिंसा की शिकार हुई हैं। या फिर वो जिन्हे हिंसा किए जाने की धमकी दी जाने पर सहायता की आवश्यकता है। या फिर वो जिन्हे हिंसा होने के बाद संकट में सहायता की आवश्यकता है।
काउंसिलिंग मुफ्त दी जाती है और अनुरोध करने पर अज्ञात रूप से दी जाती है। यदि आप काउंसेलर की भाषा नहीं बोलतीं तो आपके लिए अनुवादक की व्यवस्था भी की जा सकती है।
www.frauennotruf-frankfurt.de

लड़कियां और महिलाएं, विशेष रूप से मुसलमान पृष्ठभूमि वाली, RAHMA e. V. से संपर्क कर सकती हैं। "रहमा - मुस्लिम सेंटर फॉर गर्ल्स, वीमेन एंड फैमिली" अरबी, बोस्नियाई, जर्मन, तुर्की और अन्य भाषाओं में संघर्ष, परेशानी और संकट के बारे में सलाह देता है।
www.rahmazentrum.de

Diakonie परामर्श केंद्र उन महिलाओं की सहायता करता है जिन्हें गर्भावस्था, हिंसा, बेघर होने या सामान्य संकटों पर सलाह चाहिए:
www.diakonie-frankfurt-offenbach.de/beratungsstelle-fuer-frauen

क्या आप घर पर हिंसा की शिकार हैं? आपको विभिन्न सलाह केन्द्रों से मदद मिल सकती है। फ्रैंकफर्ट एम माइन के शहर की वेबसाइट पर निम्नलिकित के बारे में जानकारी है:
www.frankfurt.de/hilfe-bei-haeuslicher-gewalt

"gewaltfreileben" सलाह केन्द्र उन महिलाओं, समलैंगिकों, ट्रांस और क्वीयर लोगों की मदद करता है जो अपने रिश्तों में हिंसा का सामना कर रहे हैं:
www.gewaltfreileben.org

Frankfurter Verein für soziale Heimstätten e. V. जरूरतमंद महिलाओं को विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराता है:
www.frauenhaus-frankfurt.de/soforthilfe

FeM Mädchenhaus लड़कियों और युवा महिलाओं को सलाह और शरण देता है:
www.fem-maedchenhaus.de/

क्या आफ गर्भवती हैं और गर्भावस्था के बारे में आपको कुछ पूछना है? कई सलाह केन्द्र हैं जो आपकी मदद कर सकते हैं। Netzwerk Frühe Hilfen Frankfurt am Main (परिवार और बच्चों के लिए सहायता गर्भधारण करने से लेकर बच्चे के 3 वर्ष की उम्र होने तक) पर आप इसका अवलोकन देख सकते हैं:
www.netzwerk-fruehe-hilfen-frankfurt.de/schwangerschaft

क्या आपके परिवार में कोई संकट स्थिति है?

यदि आप किसी संकट से गुजर रहे हैं या अपने परिवार में, अपने बच्चों के साथ या अपने करीबी लोगों के साथ संघर्ष का सामना कर रहे हैं तो योग्य पेशेवर सलाह और सहायता प्रदान कर सकते हैं।

फ्रैंकफर्ट शहर एम माइन के Jugend- und Sozialamt (युवा और समाज कल्याण कार्यालय) में Kinder- und Jugendschutz (बाल और युवा संरक्षण) टीम बच्चों, युवाओं, माता-पिता और संस्थानों में पेशेवरों और सभी नागरिकों को सलाह देती है। टीम निम्नलिखित में मदद करती है

  • बच्चों की सुरक्षा के बारे में
  • जब माता-पिता बीमार हों या परेशान हों
  • गंभीर आपात स्थिति में
  • जब भी संदेह हो कि बच्चे का कल्याण खतरे में है (उदाहरण के लिए, यदि आपको संदेह है कि बच्चे को पीटा जा रहा है)
  • परिवार में बच्चों के साथ हिंसा
  • और पेशकश

www.kinderschutz-frankfurt.de

क्या आप बच्चे या बच्चों को पालने के बारे में कुछ पूछना चाहती हैं? क्या आफको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है? आपको Erziehungsberatungsstellen (बच्चे के लिए सलाह क्लिनिक) से मदद मिल सकती है। आपको यहाँ पर और जानकारी मिल सकती है
www.ebffm.de/erziehungsberatungsstellen

विवाह या पारिवारिक झगड़ों में सहायता प्राप्त करें:

क्या आप डराने-धमकाने, नशे की लत, बेघर होने या ऋण के लिए अन्य परामर्श सेवाएं कोज रहे हैं?

बस हमसे पूछें! सलाह केन्द्र AmkA.Info

यदि आपको कुछ और पूछना है: AmkA.Info आपकी मदद कर सकता है।

फोन: (069) 212-4 15 15

या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de

हम जर्मन और अंग्रेजी  बोलते हैं।

 

आपात स्थिति होने पर महत्वपूर्ण फोन नम्बर

किसी भी खतरे और आपातकाल की स्थिति में आप हमेशा निम्नलिखित नंबरों पर फोन कर सकते हैं:

पुलिस: 110

बचाव कार्य और फायर सेवा: 112

मेडिकल ऑन-कॉल सेवा: 116117

विष संबंधी आपात सेवा:  06131 19240

विषय के चयन पर वापस जाएं।