खुद सीखना आसान नहीं होता। आप अपने बच्चे की सहायता कर सकते हैं।
यहाँ पर आपको निम्नलिखित के बारे में जानकारी मिलेगी:
मैं आपके बच्चे को पढ़ाई में कैसे मदद कर सकता हूँ?
gjb (Gesellschaft für Jugendbeschäftigung e.V., जीजेबी) की वेबसाइट में सीखने की तकनीकों के बारे में सुझाव दिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि बच्चे स्वयं क्या कर सकते हैं और माता-पिता अपने बच्चों की सहायता कैसे कर सकते हैं। इस विषय पर और भी कई लिंक हैं।
www.gib-frankfurt.de/lernen
इस वेबसाइट में नीचे ऑनलाइन लर्निंग प्लैटफॉर्म की एक सूची है। सूची नीले स्केयर में एक फ़ाइल में है। आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं। सूची में सीखने के बारे में फिल्म और प्लैटफॉर्म के लिंक भी हैं। आप अलग-अलग स्कूल के विषयों या ग्रेड स्तरों की खोज भी कर सकते हैं। जैसे कि, "गणित" या "पाँचवे से दसवें ग्रेड"
www.gib-frankfurt.de/lernplattformen
क्या मेरे बच्चे को जर्मन भाषा सिखाने में मदद मिल सकती है?
आपके बच्चे को सहायता मिल सकती है अगर वे अब तक अच्छी तरह से जर्मन बोलना नहीं सीख पाए हैं। Kultusministerium Hessen की यह इंटरनेट सामग्री बताती है कि आपको कैसी मदद मिल सकती है। उन बच्चों के लिए भी सहायता है जो अभी तक स्कूल जाना शुरू नहीं किए हैं। उन बच्चों के लिए भी सहायता है जो पहले से ही स्कूल या व्यावसायिक स्कूल जा रहे हैं।
www.kultusministerium.hessen.de
Staatliches Schulamt Frankfurt में Aufnahme- und Beratungszentrum (एबीज़ेड) (फ्रैंकफर्ट के स्कूलों में बच्चों का दाखिला और सलाह केन्द्र) प्रवासी परिवारों और शरणार्थियों की सहायता करते हैं। केन्द्र संपर्क स्थान है उन स्कूली छात्रों का जिन्हें जर्मन भाषा बहुत कम या बिलकुल नहीं आती है और विदेश से फ्रैंकफर्ट में रहने आए हैं।
www.schulaemter.hessen.de/frankfurt-am-main/abz
सीखने में सहायता उपलब्ध कराने के लिए क्या मुझे वित्तीय सहायता मिल सकती है?
निम्नलिखित जैसी चीज़ों के लिए आपको वित्तीय सहायता शिक्षा और सहभागिता पैकेज (BuT) से मिल सकती है:
- सीखने में सहायता
- स्कूल की किताबें और शिक्षण सामग्री
मुखपृष्ठ पर वापस जाएं "माता-पिता के बारे में जानकारी"
विषय चुनें AmkA.Info Online – जानकारी, सलाह केन्द्रों, सेवाओं के लिए गाइड
बस हमसे पूछें! सलाह केन्द्र AmkA.Info
यदि आपको कुछ और पूछना है: AmkA.Info आपकी मदद कर सकता है।
फोन: (069) 212-4 15 15
या हमें ई-मेल करें इस पते पर: amka.info@stadt-frankfurt.de
हम जर्मन और अंग्रेजी बोलते हैं।
सलाह: Beratung vor Ort
क्या आप परिवार के लिए वित्तीय सहायता और सुझाव खोज रहे हैं? बचत कैसे की जाए, इस विषय पर आपको स्थानीय सलाह मिल सकती है। आपको धनराशि कहां मिल सकती है। माता-पिता एक्सकर्शन, दोपहर के भोजन और फुरसत की गतिविधियों के लिए धन-राशि के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको वित्तीय सहायता शिक्षा और सहभागिता पैकेज (BuT) से मिल सकती है।
उसी स्थान पर stadtRAUMfrankfurt से सलाह पाएं। सभी तारीखें और जानकारी:
www.amka.de/beratung-vor-ort